ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोशर का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  यहां अपने निवास कार्यालय में वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम मुंगेली में 8 से 13 दिसम्बर 2022 तक आयोजित मुंगेली व्यापार मेला के ब्रोशर का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर मेला के सफल आयोजन के लिए आयोजित समिति को शुभकानाएं दी।

Related Articles

यह मेला मुंगेली जिले के व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और मुंगेली जिले को व्यापारिक केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से स्टार्स ऑफ टूमारो वेल्फेयर( welfare society) सोसायटी मुंगेली के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारी  सीमा वर्मा तथा  हेमेन्द्र गोस्वामी, रामपाल सिंह, राहुल कुर्रे तथा गौरव जैन आदि उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!