Chhattisgarh

आंगनबाड़ी में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- वह बिलकुल स्वस्थ था

कोरबा। जिले के सलियाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने बताया कि सुबह उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन बाद में उसके आंगनबाड़ी में बेहोश होने की खबर मिली। जब वे बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

सलियाभाटा के जितेंद्र दिवाकर का 5 साल का बेटा भावेश शविवार दोपहर को 12 बजे अपने दोस्तों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र गया था। इसके बाद उन्हें खबर मिली कि भावेश आंगनबाड़ी में बेहोश होकर गिर गया है। बेटे के बेहोश होने की खबर सुनकर वे तुरंत आंगनबाड़ी पहुंचे और वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, ये परिवारवालों को समझ में नहीं आ रहा है। पिता जितेंद्र का कहना है कि उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ था और रोज की तरह आंगनबाड़ी केंद्र गया था। इस बीच उसके साथ क्या घटना घटी है, इसकी जांच होनी चाहिए।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!