ChhattisgarhRaipur

RAIPUR : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का कटा चालान, वसूला गया 2.5 लाख रूपए का जुर्माना

रायपुर। राजधानी रायपुर में कुछ दो पहिया वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसे देखते हुए यातायात रायपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस ने 500 से अधिक वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर ढ़ाई लाख रूपए का जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

यातायात रायपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन कर दो पहिया में तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान कार्यवाही चलाए जाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर अभियान चलाया गया। जिसमें 500 से अधिक वाहन चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही करते हुए 2,50,000 रूपए शमन शुल्क परिशमन किया गया।

राजधानी रायपुर में कुछ दो पहिया वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसे देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा ऐसे उल्लंघन करता वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया ,जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री जयप्रकाश बढ़ई एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग तेलीबांधा थाना के सामने, पंडरी थाना के सामने, पचपेड़ी नाका चौक, फाफाडीह चौक, व्हीआईपी टर्निंग, एसआरपी चौक, शास्त्री चौक, टिकरापारा थाना के, सरस्वती नगर थाना के , खमतराई थाना के सामने एवं अनुपम नगर चौक पास चेकिंग पॉइंट लगाया गया जिसमें 500 से अधिक उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया। उल्लंघन करता वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही आगामी दिनों में अनाधिकृत रूप से साइलेंसर लगाकर प्रेशर हार्न – फटाका जैसे आवाज निकालने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर कड़ाई पूर्वक कार्यवाही की जाएगी

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!