ChhattisgarhBijapur

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, पढ़िये डिटेल्स

बिलासपुर। युवाओं के लिए अच्छी खबर ( good news)है।  नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 3 सांई नगर के आंगनबाड़ी केंद्र उस्लापुर, ग्राम निरतु एवं सकर्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 पद, ग्राम घुटकु में 2 एवं काठाकोनी में आगंनबाड़ी सहायिका के 1 रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित( invite) किये गये हैं। इसे लेकर आदेश भी जारी हो गया है।

इच्छुक उम्मीदवार 10 से 24 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी वार्ड न. 1 बजरंग नगर जोन क्र. 1 सकरी में कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते हैं।

आयु सीमा ( age limit) 

आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। एक वर्ष से अधिक का अनुभव (experience) वाली कार्यकर्ता को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जायेगी।

योग्यता ( qualification) 

आवेदिका को उसी वार्ड या ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिस वार्ड या ग्राम के लिए वह आवेदन कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदिका को 12वीं एवं सहायिका पद के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की आवेदिका को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!