ChhattisgarhRaipur

BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को ऑनलाइन जारी की राशि

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

गौठनों में 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.35 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4.69 करोड़ रूपए भुगतान किया गया। इसी तरह गौठान समितियों को 39 लाख और महिला समूहों को 27 लाख रूपए की लाभांश राशि का भुगतान किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!