ChhattisgarhKorba

पिकअप-बाइक के बीच टक्कर, मजदूर की माैत

कोरबा : बालकाे-सतरेंगा मार्ग पर जामबहार के पास पिकअप-बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हाेने से बाइक में ड्यूटी करके घर लाैट रहे बालकाे प्लांट के एक मजदूर की माैत हाे गई।

Related Articles

जामबहार के नजदीक गांव ढोड़ातराई निवासी श्यामलाल धनवार बालकाे प्लांट के एक ठेका कंपनी में मजदूर था, जाे ड्यूटी समाप्त हाेने पर घर लाैट रहा था। उसकी बाइक जामबहार के पास पहुंची थी। इसी दाैरान विपरीत दिशा से पिकअप सीजी-13-यूजी-2901 आ रही थी।

पिकअप में कटघाेरा क्षेत्र से लाेग पिकनिक मनाने सतरेंगा जा रहे थे। दाेनाें वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हाे गई। घटना में बाइक समेत श्यामलाल फेंका गया। वह सड़क पर गिरा। हेलमेट नहीं पहने हाेने के कारण सिर पर गंभीर चाेट लगी, जिससे माैके पर ही उसकी माैत हाे गई।

दूसरी ओर दुर्घटनाकारित पिकअप का चालक वाहन से उतरकर वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर बालकाे पुलिस की टीम माैके पर पहुंची, जहां मर्ग कायम कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!