ChhattisgarhKanker

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान, इन इलाकों में देर से शुरू हुई वोटिंग

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गई है। यहां 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 11 बजे तक 31.27 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाला है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!