Chhattisgarh

घर में इस हालत में मिला शव , बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या

 जांजगीर-चांपा  : जिले के चांपा थाना क्षेत्र के घोघरानाला में बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है। बुजुर्ग महिला पाला बाई, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला रेत कर हत्या करने की बात सामने आई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

चांपा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पड़ोसी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कि बुजुर्ग महिला पाला बाई, खाट पर लेटी हुई है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि बुजुर्ग महिला पाला बाई, पति की मौत के बाद अकेली रहती थी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!