ChhattisgarhMahasamund

CM भूपेश का आज से 15 दिसम्बर तक जिले में करेंगे भेंट मुलाकात

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने हेलीकाप्टर से 12 बजे पहुंचेंगे महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र ग्राम गोपालपुर भेंट मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बसना के ग्राम पिरदा एवं ग्राम गोपालपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे और रात्रि बसना रेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 दिसम्बर को बसना विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 9 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।
आपको बता दें कि 15 दिसम्बर को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ 26 लाख 5 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 25 करोड़ 04 लाख 84 हजार रुपए के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 4 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपए के 42 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, और नवीन विश्राम गृह निर्माण, हाई स्कूल भवन एवं नवीन महाविद्यालय निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, रंगमंच, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है। 15 दिसम्बर को जिला और ब्लॉक अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। उसके बाद प्रेसवार्ता करेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!