Chhattisgarh

हादसे की तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल, हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर, इतने लोगों की मौत

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।
मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!