ChhattisgarhRaipur

रायपुर में ब्लास्ट, एक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा में जोरदार धमाका हुआ है। यहां एक प्लास्टिक स्‍क्रैप में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था की पूरा इलाका दहल उठा। इस घटना में 10 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। घटना में दो अन्य घायल है, जिन्हें उपचार के लिए एम्स भेजा गया है। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के शुभम के मार्ट के पास हुई है। इस घटना की जानकरी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच की जा रही है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक स्‍क्रैप में अचानक हुए धमाके से एक बालक का हाथ बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल बालक को एम्‍स में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक इसका असर देखा गया। ब्‍लास्‍ट से आसपास के कई भवनों और इमारतों के शीशे टूट गए।

वहीं पुलिस के मुताबिक प्लास्टिक की फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। एक युवक ने एक डब्बे को खोला, इसी दौरान ब्लास्ट हुआ है। हालांकि उसमें क्या था इसकी जानकारी अभी नहीं लग सकी है। फिलहाल, पुलिस इसे केमिकल ब्लास्ट बता रही है। जांच की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!