ChhattisgarhKanker

पूर्व भाजपा सांसद के बेटे और बहू की गिरफ्तारी

कांकेर। शासकीय उचित मूल्य दुकान में बड़ी गड़बड़ी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व भाजपा सांसद के बेटे और बहू को गिरफ्तार किया है। राशन के हेराफेरी मामले में 5 साल बाद पूर्व सांसद के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार बहू वर्तमान में सरपंच है। दोनों स्व. पूर्व सांसद अघन सिंह ठाकुर के बेटे-बहू हैं।

Related Articles

कांकेर जिला मुख्यालय से सटे लारगांव मरकाटोला की सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर ने 2017 में सरपंच रहते हुए पीडीएस के 153 क्विंटल चावल, 57 क्विंटल गेंहू, 5 क्विंटल शक्कर, 9 क्विंटल नमक, 9 क्विंटल चना की हेराफेरी कर ग्रामीणों के हक के राशन को बेच दिया था, जिसकी कीमत 7 लाख 21 हजार रुपए थी। जब राशन नहीं मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की, तब खाद्य विभाग की टीम ने मामले की जांच की।

जांच में सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर उसके पति अल्पेश ठाकुर पर राशन की हेराफेरी करने का आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ कांकेर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कांकेर पुलिस ने की है। फिलहाल दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक और आरोपी है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!