Chhattisgarh

दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

0.आरोपी के नही मिलने पर प्रकरण में धारा 173 (8) के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था

0.आरोपी साजन कहरा निवासी जांजगीर को दिनाँक 11.02.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

जांजगीर चांपा /  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक पुत्री के साथ साजन कहरा निवासी जांजगीर द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 402/ 22 धारा 376 भादवी 6 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी साजन कहरा की गिरफ्तारी का हर संभव प्रयास किया जा रहा था आरोपी के नहीं मिलने पर प्रकरण में धारा 173 (8) के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था। चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण का निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी जांजगीर को निर्देशित किया गया था। फरार आरोपी साजन कहरा को दिनाँक 11.02.23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!