ChhattisgarhRaipur

12 साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म का प्रयास

रायपुर।: छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, आये दिन लूटपाट, चोरी, हत्या रेप के मामले सामने आ रहे है। यहाँ राजधानी में नाबालिग लड़के ने पड़ोस में रहने वाली मासूम बच्ची को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया. मासूम के शोर मचाने और घर में जानकारी देने के डर से आरोपी ने नाबालिग का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने धारा 302 भादवि और 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।

थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुदगुदा स्थित एक खेत में शनिवार को बोर के पास 12 वर्षीय एक मासूम लड़की का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मृतिका की शिनाख्तगी कर पाया गया कि उसके गले व सिर में चोट का निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका के सिर में चोट पहुंचाकर व गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अज्ञात की पतासाजी शुरू की।

जांच के दौरान टीम के सदस्यों को बता चला कि मृतिका के साथ अंतिम बार ग्राम गुदगुदा निवासी एक लड़के को घटना स्थल के आसपास देखा गया था। टीम के सदस्यों ने विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में वह अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था, लेकिन प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया।

अपचारी बालक एवं मृतिका पड़ोसी है। 18 फरवरी को मृतिका घटना स्थल के पास अकेला देखकर अपचारी बालक जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस दौरान मृतिका के शोर मचाने और इस बात की जानकारी घर में देने की बात कहने पर अपचारी बालक आवेश में आकर मासूम के सिर को बोर के पाइप से टकरा कर चोट पहुंचाने के साथ ही उसका गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!