ChhattisgarhRaipur

गुरुद्वारा स्टेशन रोड रायपुर के प्रधान का चुनाव सम्पन्न, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा बने अध्यक्ष  

रायपुर।  आज छत्तीसगढ़ के सबसे प्राचीन व ऐतिहासिक गुरुद्वारा स्टेशन रोड रायपुर के प्रधान का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें गुरुद्वारा साहिब के जनरल सदस्यों की उपस्थिति में सरदार सुरेंद्र सिंह छाबड़ा को आगामी 3 वर्षो के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रधान चुना गया। उक्त चुनाव के लिए लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा व उनके सहायक गुरमीत सिंह गुरदत्ता व तेजिंदर सिंह होरा ने निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को विधिवत अंजाम दिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान निरंजन सिंह खनूजा ने अपने 3 साल के अध्यक्षीय कार्यकाल सफलता पूर्वक पूर्ण किया, चुनावी प्रक्रिया के संचालन के लिए चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह छाबड़ा ने सामान्य सभा मे प्रस्ताव आमंत्रित किया। इस दौरान कुलवंत सिंह अरोरा ने अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह छाबड़ा के नाम का प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन मंजीत सिंह सलूजा व इंदरजीत सिंह छाबड़ा ने किया। ततपश्चात पूरी साध संगत ने बोले सो निहाल के जयकारों के बीच एक स्वर में समर्थन दिया, चूंकि अध्यक्ष पद के लिए कोई और नाम का प्रस्ताव नहीं आया, जिसके फलस्वरूप चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह छाबड़ा ने विधिवत सुरेंद्र सिंह छाबड़ा को अध्यक्ष घोषित किया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि उन्हें जो मुख्य सेवादारी का जो अवसर साध संगत द्वारा दिया गया है वो मेरे लिए सौभाग्य की बात है मैं गुरु घर की निःस्वार्थ सेवा कर अपेछाओं पर खरा उतरूंगा
इस अवसर पर महेंद्र सिंह छाबड़ा, कुलदीप सिंह जुनेजा,दिलीप सिंह होरा,सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरुबख्श सिंह छाबड़ा, निरंजन सिंह खनूजा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा (सीनियर), इंदरजीत सिंह छाबड़ा (जूनियर), तेजिंदर सिंह होरा,मंजीत सिंह सलुजा, गुरमीत सिंह गुरदत्ता, सतपाल सिंह खनूजा, कुलवंत सिंह अरोरा,कुलदीप सिंह चावला, भगत सिंह छाबड़ा, महेंद्र पाल सिंह छाबड़ा, कल्याण सिंह पसरीजा,गुरजीत सिंह गुलाटी,रविंदर सिंह दत्ता, अविन्दर सिंह सलूजा,इंदरजीत सिंह सलूजा, सिंटू अजमानी दलजीत चावला, बंटी चावला, रजत छाबड़ा, अंकुश छाबड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!