ChhattisgarhRaipur

CG: कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं के यहां पड़ा छापा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक 4 दिन पहले कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के यहां ईडी की बड़ी रेड पड़ी है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने सोमवार तड़के सुबह छापामारी की कार्रवाई की है। कांग्रेस अधिवेशन से पहले पड़े छापे से सियासी गलियारे में हड़कंप मच सकता है।

जिन नेताओं के यहां छापे की खबर है उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल,विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि शामिल हैं।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कई बड़े नेता छत्तीसगढ़ में जुट रहे हैं। 24 फरवरी से अधिवेशन की शुरुआत होगी और इससे पहले सोमवार को तड़के ईडी की टीमों द्वारा करीब आधा दर्जन नेताओं के घरों पर छापेमारी की है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!