Chhattisgarh

बालोद : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित 4 लोगों की मौके पर मौत

बालोद। सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रही है। वहीं आए दिन सड़क हादसे में न जाने कितने लोगों की मौत हो रही है इसी बीच बालोद जिले में बीती रात चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बालोद नगर के सलूजा परिवार के मां-बेटे सहित 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। बताया जा रहा है कि रायपुर से एक पारिवारिक कार्य पूरा कर परिवार के लोग कार से अपने घर बालोद( balod) लौट रहे थे। तभी कच्चे माइंस(mines) का लोहा भरकर रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, पुत्र राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।

राहुल कंपनी नामक ट्रेवल एजेंसी( travel agency) की थी कार

यह हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खप्परवाड़ा की घटना है। बताया जा रहा है कि जिस कार से सलूजा परिवार घर लौट रहा था वह किसी राहुल कंपनी नामक ट्रेवल एजेंसी की थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!