Chhattisgarh

लकड़ी से भरा ट्रक गड्डे में जा गिरी,1 की मौत , आठ लोग घायल

राजनांदगांव।  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ के जंगल में लकड़ी के गोलों से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर गड्डे में जा गिरा। जिसके बाद ट्रक पलट गयी। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे है। हादसा वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर जवानों का कैंप भी स्थापित है।

इधर घटना की सूचना के बाद आईटीबीपी के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। और सभी घायलों को उपचार के लिये खैरागढ़ अस्पताल भेजवाया। जहाँ सभी का उपचार जारी है। यह पुरा मामला मलैदा बेस कैंप के बाबाडेरा जंगल का बताया जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!