Chhattisgarh

CRPF जवान ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर 3 साल तक बनाया शारीरिक संबंध फिर कर ली…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में एक CRPF जवान पर एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने झांसे में लेकर युवती से 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाया। फिर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 3 साल पहले उसकी दोस्ती गांव के ही रहने वाले सीताराम चौधरी (27) से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद युवक ने उसे वादा किया था कि उससे शादी करेगा। बताया गया कि युवक 22 साल की उम्र से सीआरपीएफ जवान के रूप में राजस्थान के जयपुर में पोस्टेड है। वह छुट्‌टी में जब भी आया करता था। तब वह लड़की से मुलाकात किया करता था। शादी का वादा कर ही उसने 3 साल पहले युवती से शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद से वह उससे लगातार संबंध बनाता रहा था।

बताया जा रहा है कि युवती ने उससे कई बार शादी करने के लिए कहा था। मगर वह टालमटोल किया करता था। इस बीच कुछ दिन पहले युवती को पता चला कि सीताराम ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जिसके बाद युवती ने मामले में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!