ChhattisgarhKanker

CRIME : तेंदुए की खाल तस्करी करने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार…

कांकेर।  जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां जंगली जानवर तेंदुए की खाल की तस्करी के मामले में थाना कांकेर व वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जंगली जानवर तेंदुए की खाल के दो टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के कब्जे से बरामद तेंदुए की खाल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। बुधवार रात में मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला था कि दो व्यक्ति फरार हैं. और कांकेर-नरहरपुर रोड में संदिग्ध स्थिति में खड़े होकर बेचने के लिए जंगली जानवर तेंदुए की खाल को रखें है।

बता दें कि थाना प्रभारी कांकेर एवं वन परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उपरोक्त जानकारी का अधिकारी कांकेर की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर सत्यापन किया गया. और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। आरोपियों की तलाशी पर दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से जंगली जानवर तेंदुए की खाल के दो टुकड़े बरामद किए गए। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- (1) रैतू राम कोर्रम, (2) तेजू राम कश्यप।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!