National

पत्नी ने कहा बच्चा किसी और का है तो गुस्से में पति ने खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

हैदराबाद। अब्दुल्लापुरम से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और 43 दिन के नवजात बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को तो मारा वहीं नवजात को पानी में डुबोकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फऱार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी धनराज और पत्नी लावण्या दोनों मजदूरी करते थे। कुछ दिन से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। आज आरोपी ने दोपहर में पत्नी पर पहले बीयर की बोतल से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद नवजात की भी जान ले ली। बेटी ने पिता को अपनी मां की पिटाई करते हुए देथा था। इसके बाद वो मदद के चिल्लाई और पड़ोसियों को पुकारने लगी। जब तक पड़ोसी उसके घर पहुंचे तब तक धनराज वहां से फरार हो गया था।

पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर दहेज का मामला भी दर्ज किया गया है। धनराज की पत्नी कुछ टाइम से अपने मायके में थी और धनराज के पास वापस नहीं आना चाहती थी। उसका हाल ही में बच्चा हुआ था। पुलिस ने बताया कि वो अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसकी पत्नी ने कहा था कि वो बच्चा उसका नहीं है, बार-बार उसे इसी बात के ताने दे रही थी। गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को जान से मार दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!