ChhattisgarhKorba

फांसी के फंदे पर लटकी मिली SECL कर्मचारी की लाश…जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में SECL कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश खेत में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

ग्राम कुचेना का रहने वाला सुरेंद्र कंवर (45 वर्ष) SECL गेवरा में डंपर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। सुरेंद्र की पत्नी और दो बच्चे हैं। शुक्रवार को वो रोज की तरह काम पर गया हुआ था। जब वो रात में भी नहीं लौटा, तो परिवार को लगा कि शायद ओवर टाइम आ गया होगा, इसलिए वो ड्यूटी पर ही होगा।

कि शनिवार सुबह उन्हें पुलिस और गांववालों से जानकारी मिली उसके भाई की लाश खेत में पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई मिली है। परिवार का कहना है कि आत्महत्या की वजहों का उन्हें पता नहीं है। कुसमुंडा थाना पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!