BilaspurChhattisgarh

बिलासपुर में कोरोना पाजिटिव महिला की मौत, बेटा भी संक्रमित

बिलासपुर। छग में कोरोना( corona) महामारी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।   शनिवार को शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में रहने वाली 43 वर्षीय कोरोना पाजिटिव महिला की मौत हो गई है। बीते 10 दिनों से शहर के अलग-अलग निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक महिला का 21 वर्षीय बेटे के भी कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की गई है।

व्यापार विहार के श्रीराम टावर के पास रहने वाली 43 वर्षीय महिला की हालत बीते 10 दिनों से गंभीर बनी हुई थी। वह सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थी। जिसके हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। ऐसे में बीते 16 मार्च को सिम्स के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया। जांच में उसका आक्सीजन लेवल 40 पाया गया। वहीं लक्षण से उसके कोरोना पाजिटिव होने की आशंका भी बढ़ गई।

कोरोना प्रोटोकाल के तहत शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंपा गया

17 मार्च को उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई। ऐसे में महिला को गंभीर हालत में वेंटीलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था। 18 मार्च की शाम उसकी मौत हो गई। मौत के बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंपा गया। मालूम हो कि मृतक महिला का 21 वर्षीय बेटा भी कोरोना संक्रमित हो चुका है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!