National

पिकअप वाहन ने 8 लोगों को कुचला, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

मुंबई। पुणे जिले के जुन्नर तहसील में अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर लवनवाड़ी के पास एक पिकअप वाहन ने दोपहिया सहित 8 लोगों को टक्कर मार दी। घटना में 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार मध्य रात्रि खेतिहर मजदूर परनेर तहसील के पलाशी वंकुटे गांव से अपना कृषि कार्य पूरा कर नारायणगांव घर लौट रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने 8 लोगों सहित एक दुपहिया वाहन को कुचल दिया।

मृतकों में 2 बच्चे, 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं जिनकी पहचान सुंदराबाई, गौरव मधे, नितिन मधे और दो अन्य के रूप में की गई है। अभी तक दो अन्य के नाम का पता नहीं चल सका है, जबकि घायलों में अर्चना मधे और सुहास मधे की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि पिकअप चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!