Chhattisgarh

मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले बुजुर्ग दंपती

मध्यप्रदेश। सागर में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की टीम को बुझाने में तीन घंटे लग गए। घटना देवरी के बजरिया बाजार की है।

जानकारी के अनुसार देवरी के बजरिया बाजार में रामेश्वर नेमा का दो मंजिला मकान है। उन्होंने मकान में दुकानें किराए से दे रखी थीं। नीचे कपड़े और मिठाई की दुकान थी। सोमवार रात रामेश्वर नेमा (72), पत्नी जानकी नेमा (70) के साथ मकान में सो रहे थे। आधी रात के बाद मकान में आग लग गई। लपटों से घिरे मकान को तड़के 4 बजे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

देवरी, रहली, सागर और सुरखी से फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपती के शव घर में पड़े थे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दुकानें भी जली हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!