ChhattisgarhDhamtari

तालाब में मिली सात दिन के नवजात की लाश, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में नवजात को किसी ने तालाब फेंक कर उसकी जान ले ली। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ। 28 मार्च की रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। कुछ समय बाद वापस बिस्तर में आई। तब तक बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने खोजबीन प्रारंभ की। लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नहीं चला।

घर के पीछे कुछ दूर में डोंगरी तालाब है। सुबह सात बजे बच्चों ने तालाब में नहाते समय पानी में कपड़ा तैरता हुआ दिखा। तालाब में खोजबीन कर बच्चे के शव को बाहर निकाला। अब तक बच्चे का नामकरण नहीं हुआ था। पुलिस बच्चे के परिजनों का बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!