ChhattisgarhRaipur

BREAKING : महापौर एजाज ढेबर के ठिकानों पर ईडी की रेड, CRPF के साथ अफसर मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की एक बड़ी छापेमारी की कार्यवाही बुधवार को फिर हुई है। आज सुबह ईडी की टीम ने प्रदेश के शराब कारोबारी,
आईएएस और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है। मंगलवार को भी सूबे के तकरीबन आधा दर्जन ठिकानों में ED की टीम ने छापेमारी की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक ED की टीम ने एक आईएस, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एज़ाज़ ढेबर, होटल कारोबारी अनवर ढेबर और कांग्रेस नेता पप्पू बंसल के ठिकानों में दबिश दी है। इसके अलावा दुर्ग के होटल कारोबारी विनोद बिहारी के घर भी ईडी ने दबिश दी है। विनोद के सूबे में कई बड़े नेताओं से सियासी संबंध है।

इसके पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपति के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और भिलाई में आज भी कार्यवाही जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!