Bollywood

तापसी पन्नू ने डिपनेक ड्रेस संग पहना मां लक्ष्मी वाला नेकलेस, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेसी तापसी पन्नू विवादों में घिर गई है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता भाजपा विधायक मालिनी गौर के बेटे एकलव्य सिंह गौर के अनुसार, एक्ट्रेस ने रेड नेकलाइन ड्रेस के साथ गोल्ड का हैवी नेकपीस गले में कैरी किया था, जिसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी। एक्ट्रेस ने 14 मार्च को मुंबई में आयोजित लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक से एक फोटो और एक वीडियो अपलोड की थी। गौर ने पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं का उल्लंघन करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!