Baloda BazarChhattisgarh

ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बलौदाबाजार। शादी से लौट रही मेहमानों से भरी ट्रैक्टर पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं 20 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हुए हैं. घटना तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच की बताई जा रही है. मेहमान तुरतुरिया मातागढ़ से लौट रहे थे. फिलहाल सभी घायलों को 108 और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया है.

बता दें कि जिले में 24 घंटे के अंदर ये दूसरी बड़ी घटना है. अल सुबह बारातियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर हुई थी. जिसमें एक की मौत और 40 लोग घायल हुए थे. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!