ChhattisgarhJashpur

दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों हुए घायल , शादी समारोह में मधुमक्खियों का हमला

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में आयोजित एक विवाह समारोह में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसके कारण वर और वधु पक्ष के कई लोग घायल हो गए। खुद दुल्हा और दुल्हन को भी मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। शादी समारोह किलकिला धाम मंदिर में चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पत्थलगांव के किलकिला धाम मंदिर में एक शादी समारोह चल रहा था। दुल्हा – दुल्हन के फेरों के लिये हवन कुंड में आग जलाई गई, उससे धुआं निकल रहा था। पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते में धुआं लगने से वे भड़क गईं और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से दूल्हा-दुल्हन पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दूल्हा-दुल्हन को भी मधुमक्खियों ने काट लिया है। जैसे-तैसे सभी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के शांत होने के बाद विवाह की बाकी रस्में पूरी की गईं। फिलहाल इस घटना में सभी बाराती-घराती सुरक्षित हैं। गंभीर रूप से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!