ChhattisgarhRaipur

युवा कांग्रेस के दो नेताओं पर चाकू से हमला, अस्पताल मे भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर में आपराधिक गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी के इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, हत्या, लूट जैसे कई अपराधों की खबर सामने आती है। इसी बीच राजधानी रायपुर से चाकूबाजी की एक और वारदात सामने आई है। इस हादसे में युवा कांग्रेस के दो नेता घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बीती रात तहसील कार्यालय के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था, तभी युवा कांग्रेस के आशुतोष मिश्रा और आस मोहम्मद विवाद रुकवाने के लिए पहुंचे। विवाद रोकवाने पर आरोपी सोनू सेन नाराज हो गया और दोनों नेताओं पर चाकू से वार कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े नेता के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में यूथ कांग्रेसियों ने मोहदापारा थाने का घेराव कर दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!