ChhattisgarhRaipur

जंतर- मंतर में लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन, छग की महिला कांग्रेसी हुईं शामिल

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध केन्द्र सरकार के रवैय्ये का विरोध देशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में महिला कांग्रेस के द्वारा लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा का नेतृत्व प्राप्त हुआ।

Related Articles

कोरबा जिले से महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकिता वर्मा, उषा संतोष राठौर, महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभा तंवर, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसियों ने भी इस प्रदर्शन में सहभागिता दर्ज कराई।

राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा

आपको बता दे सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है।केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने में कोई वक्त नहीं लगाया जो कि लोकतंत्र का सीधे-सीधे हनन है। इस मामले में राहुल गांधी को जो राहत लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में मिलनी चाहिए थी वह नहीं दी गई बल्कि दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही की गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!