ChhattisgarhRaipur

हनुमान जयंती : प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हो रहे कई आयोजन…

 रायपुर। आज पूरे प्रदेश में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर तरफ मंदिरों में जय श्री राम और जय हनुमान की गूंज सुनाई दे रही है. राजधानी रायपुर के प्राचीन मंदिरों में भी आज सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ा है. हजारों की संख्या में संकट मोचन के दर्शन करने श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल ने भी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी है.

Related Articles

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में 400 साल से भी ज्यादा पुराने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही कई आयोजन हो रहे हैं. आज सुबह भगवान की शोभायात्रा निकाली गई. जिसका 5 जगहों पर स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर में हनुमान जी का अभिषेक किया गया. इस बार गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई वितरण की व्यवस्था रखी गई और शाम 7 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है.महाआरती में शामिल हुए संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्वधर्म संकट मोचन हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया. मंदिर में स्थानीय विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे उन्होंने भी आरती में शामिल होकर संकट मोचन हनुमान का आशीर्वाद लिया. इसके अलावा पंडरी मंडी गेट स्थित हनुमान मंदिर में भगवान की विशेष आराधना और धार्मिक अनुष्ठान किए गए और भोग-भंडारे का भी आयोजन लगातार चलता रहा.

पुलिस दिखी मुस्तैद
हनुमान जयंती पर देशभर में विशेष अलर्ट को लेकर पुलिस भी राजधानी रायपुर में मुस्तैद है. और समय-समय पर सभी मंदिरों की निगरानी की जा रही है. इसके अलावा ऐसे मंदिर जहां श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है वहां पुलिस की टीम भी तैनात की गई है.

मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवसियों को हनुमान जयंती की बधाई दी है. सीएम ने कहा कि आज देशभर में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाया जा रहा है. और छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में जा रहे हैं. और अनेक प्रकार के आयोजन भी हो रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!