Dhamtari

 आग में झुलस जान बचाने भागता रहा शख्स, इलाज के दौरान तोड़ा दम

धमतरी। जिले के इर्रा गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति आग की लपटों में घिरा जान बचाने की गुहार लगाता उधर उधर भागता दिखा। उसे देख एक व्यक्ति ने आग बुझाने की कोशिश की। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

इर्रा गांव में दशरथ साहू अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। बुधवार को बेटा घर से बाहर गया हुआ था। घर पर केवल दशरथ और उसकी पत्नी थे। बुधवार दोपहर बाद घर में अचानक आग लग गई। दशरथ भी आग की चपेट में आ गया। वो आग की लपटों से घिरा हुआ ही घर से बाहर गली में निकल आया। उसे जलता हुआ देख एक व्यक्ति ने उस पर बोरा डालकर आग बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने के बाद तुरंत 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह 70 फीसदी जल चुका है। आग से उसकी पत्नी भी मामूली रूप से झुलस गई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

आग लगने की वजह साफ नहीं

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि आग किस तरह से लगी। वहीं पत्नी भी फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। भखारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आग किस तरह से लगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!