ChhattisgarhRaipur

सिंहदेव : CM बनने की इच्छा है, लेकिन घर के बड़े जो फैसला सुनाते हैं उसे हमे मानना पड़ता है

रायपुर। मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान सामने आया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। सबके मन में यह बात रहती है। राजिम विधायक अमितेश शुक्ल भी सीएम बनना चाहते हैं। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यदि आपको जिम्मेदारी मिली तो आप भी बनना चाहोगे। वैसे ही मुझे भी इच्छा है लेकिन घर के बड़े जो फैसला सुनाते हैं उसे हमे मानना पड़ता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!