ChhattisgarhRaipur

48 पौवा देशी शराब के साथ रायपुर में युवक गिरफ्तार

रायुपर। गुढ़ियारी थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत विकास नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति शराब रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए मकान में रेड कार्यवाही की गई। मकान में एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम शैलेष मसीह होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेनें पर मकान में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में शैलेष मसीह से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शैलेष मसीह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 48 पौवा देशी शराब 4,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- शैलेष मसीह पिता स्व. सुरेश मसीह उम्र 23 वर्ष निवासी सूर्या नगर गोगांव रायपुर।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!