ChhattisgarhRaipur

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर

रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया वे प्रात: 9.30 बजे जिला दुर्ग से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे नगर पालिक निगम राजनांदगांव पहुंचेंगे। डॉ. डहरिया नगर पालिक निगम राजनांदगांव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंत्री डॉ. डहरिया दोपहर 12.25 बजे कार्यालय नगर निगम से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे जीई रोड स्थित सतनाम भवन पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया दोपहर 1.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!