Bhilai-Durg

बारदाने और धान जलकर राख , राइस मिल में लगी भीषण आग

दुर्ग ज़िले के पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रखुरी में स्थित राकेश जिंदल इंडस्ट्री ( राइस मिल ) में भीषण आग को 6 घंटे तक कल रात 10:15 बजे से लेकर आज सुबह 4:15 बजे तक किए गए कड़े मशक्कत के बाद फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया है। करीब 15 गाड़ी पानी एवं फॉर्म की बौछार की गई एवं आग को गोदाम तक जाने से रोका गया इस भीषण आगजनी में जान माल की बड़ी हानि हुई है।

रात 10:16 बजे के लगभग सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रखुरी में स्थित राकेश जिंदल इंडस्ट्री ( राइस मिल ) में भीषण आग लग गई है।इस पर अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन टीम को राइस मिल के लिए रवाना हुई और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने 6 घंटे की कड़ी मशक़्क़त से 15 गाड़ी पानी एवं फ़ोम की मदद से आग पर क़ाबू पाया और आग को आगे के गोदाम पर बढ़ाने से रोक लिया गया।ज़िले में एक बड़ा हादसा हुआ और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया।आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!