ChhattisgarhRaipur

छग के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, AIIMS में 3055 पदों पर भर्ती, पढ़े पूरी डिटेल्स

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 3055 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. नर्सिंग ऑफिसर के खाली पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 5 मई तक ऑनलाइन ( online केआवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

एम्स की ओर से निकाली गई इस वैकेंसी में पोस्टिंग देश के किसी भी कोने में दी जा सकती है।

आवेदन शुल्क ( application fees)

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 3000 आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एसटी और एससी श्रेणी के आवेदकों को 2400 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में अदा करना होगा।

आयु सीमा ( age limit)

उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।

योग्यता ( qualification)

नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदक को बीएससी नर्सिंग की डिग्री के साथ भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ एक नर्स या मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है. जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना जरूरी है. इसके अलावा 50 बिस्तर वाले अस्पताल में 2 साल का अनुभव और राज्य नर्सिंग काउंसलिंग में नर्सरी और मिडवाइफ के रूप में पंजीयन होना भी जरूरी है. आवेदन की अंतिम तारीख 5 मई 2023 है. वहीं इसकी परीक्षा 3 जून 2023 निर्धारित की गई है।

ये डॉक्यूमेंट ज़रूरी ( document)

आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ ही जाति और निवास प्रमाण पत्र होने चाहिए

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!