Bhilai-DurgChhattisgarh

बीएसपी के इंजीनियर की मौत…शादी समारोह में नाचते समय आया हार्ट अटैक

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अपनी भांजी के शादी समारोह में नाचते हुए उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दिलीप राउतकर दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग बीएसपी में असिस्टेंट इंजीनियर थे। 4 मई को उनकी भांजी की दल्ली राजहरा में ही शादी थी। रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदारों ने स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर डांस किया। डांस करने के बाद 52 वर्षीय दिलीप को अचानक सीने में दर्द हुआ, वे स्टेज पर ही गिर गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजन दिलीप को लेकर डोंगरगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अगले दिन 5 मई को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!