BilaspurChhattisgarh

इस विवाद में BJP पार्षद पर गिरी गाज, पार्टी ने किया निलंबित

बिलासपुर। एक रेप पीड़िता की विधवा मां के खिलाफ साजिश के आरोप में भाजपा ने रतनपुर के पार्षद और अल्प संख्यक मोर्चा से जुड़े हकीम मोहम्मद को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही, सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है. भाजपा ने चेतावनी दी है कि सात दिन में स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर प्राथमिक सदस्यता रद्द करने हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा.

Related Articles

दरअसल, रतनपुर में जिस मामले में लोगों की नाराजगी फूटी उसमें पार्षद हकीम मोहम्मद रेप के आरोपी का सगा चाचा है. साथ ही, उस बच्चे का सगा मामा है, जिससे यौन शोषण का आरोप लगाकर विधवा महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई और बिना जांच के सीधे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया. इसी नाराजगी पर रविवार को रतनपुर बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन बाद में हकीम मोहम्मद ने अपनी दुकान भी खोली थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!