ChhattisgarhRaipur

‘महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन रही’, रविवि के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात, 500 से अधिक छात्रों को मिली उपाधि

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। छह दशकों से विश्वविद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

सीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। बस्तर, सरगुजा के वनांचलों में जहां जरूरी हुआ वहां महाविद्यालय खोले गए। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता प्रो. वाई.एस. राजन का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि प्रॉफेसर राजन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) को अपने नवाचारों द्वारा नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भारतरत्न ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के निकटतम सहयोगी रह चुके प्रसिद्ध अन्तरिक्ष वैज्ञानिक पद्म प्रो. राजन आज के दीक्षांत समारोह में हमारे बीच हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है, जिसके जरिये हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। आज दीक्षांत समारोह में 76 प्रतिशत बेटियां उपस्थित हैं। यह नारी के सशक्त होने का प्रतीक है। उन्होंने कहा महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन रही हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!