ChhattisgarhRaipur

पटवारी संघ की हड़ताल खत्म, आज से दफ्तरों में कामकाज शुरू

रायपुर। आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में पटवारी संघ की हड़ताल खत्म हो गई है। अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे राजस्व पटवारी संघ ने अपना हड़ताल स्थगित कर लिया है। देर रात सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद निशर्त हड़ताल वापस ले ली।

सरकार ने पटवारियों पर एस्मा भी लगाया था। तीखे तेवरों के बाद पटवारियों को हड़ताल वापस लेनी पड़ी। पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप ने कहा कि राजस्व से जुड़े जनता के सारे काम प्रभावित हो रहे थे। इस कारण हड़ताल स्थगित की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के साथ पटवारियों और सचिव स्तर की बातचीत हुई थी। नतीजा ये हुआ कि राजस्व का पूरा कामकाज ठप पड़ गया था। इनके हड़ताल पर जाने की वजह से सीमांकन, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र नहीं बन रहे थे। अब शुक्रवार यानी आज से राज्यभर के पटवारी काम पर वापस लौट जाएंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!