ChhattisgarhRaipur

राज्यपाल रमेश बैस के पहुना बने छत्तीसगढ़ के सभी विधायक

रायपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने आज मुंबई में छत्तीसगढ़ के विधायकों को लंच पर आमंत्रित किया। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस, और जनता कांग्रेस के विधायक मौजूद रहे।

बता दें कि प्रदेश के करीब 50 विधायक मुंबई में विधायकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने गए हैं। इनमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के अलावा कांग्रेस-भाजपा, और जनता कांग्रेस के विधायक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस ने सभी विधायकों को लंच पर आमंत्रित किया था। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक के साथ ही पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, ननकीराम कंवर, रजनीश सिंह, और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, आशीष छाबड़ा, प्रमोद शर्मा सहित अन्य विधायक वहां पहुंचे। विधायकों ने राज्यपाल रमेश बैस का सम्मान किया।

लंच के बाद विधायकों के साथ बैस ने महाराष्ट्र में चल रही योजनाओं पर चर्चा की। सभी विधायक करीब घंटेभर राजभवन में रहे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!