BilaspurChhattisgarhPolitical

30 जून को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा…जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों शेष हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय नेता लगातार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग आए थे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जिस सभा को संबोधित करेंगे उस सभा का आयोजन बिलासपुर के रेलवे मैदान में दोपहर दो बजे से किया जाएगा। इस सभा में 25 हजार लोगों के आने का भाजपा ने दावा किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!