ChhattisgarhRaipur

CG : मौसम विभाग : राजधानी समेत कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश में बीते तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इसके चलते तापमान में गिरवाट आई है। राज्य में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस सूरजपुर में रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस कबीरधाम में रहा।

Related Articles

राजधानी रायपुर समेत अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने कहा कि 27 जून को प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर अति भारी से सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश के रायगढ़ जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं कोरिया, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, महासमुंद, बालोद, राजनांदगाव और बीजापुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

27 जून सुबह 8:30 से 28 जून रात 8:30 बजे तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, राजनांदगाव और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के कांकेर जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!