ChhattisgarhMahasamund

महासमुंद : कार में गांजे छिपाकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…50 लाख का गांजा बरामद

महासमुंद : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने कार की डिक्की में 50 लाख का गांजा छिपाकर तस्करी करने वाले दो अंतर राज्ययी महिला व पुरुष को सायबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस 20 (ख) की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते बताया कि सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था कि एक कार सीजी 04 केटी 7994 में गांजा की तस्करी कर उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे हैं। सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर 2 क्विंटल लगभग 50 लाख का गांजा बरामद किया है। आरोपी गणेश मजूमदार पिता गंगाराम मजूमदार दिनाजपुर पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई पति कंचन दिलाई को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बता कि दोनों आरोपी महिला पुरुष मित्र है और पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए जायलो कार की सीट में चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस आरोपी महिला पुरुष के बारे में पश्चिम बंगाल की पुलिस से जानकारी एकत्रित कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!