BilaspurChhattisgarh

Bilaspur : राज्य की भ्रष्टाचारी सरकार, इसे घर बैठाना जरूरी है : BJP अध्यक्ष नड्डा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर के फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने मोदी सरकार की दिल खोलकर तारीफ़ की तो वहीँ प्रदेश की भूपेश सरकार को सबसे भ्रष्ट बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार का बादशाह बताते हुए उनकी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में भारत के विकास की तस्वीर के साथ छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के साढ़े 4 साल की तस्वीर भी पेश की।

उन्होंने कहा कि आज जब मैं बिलासपुर आया तो यहां की यादें ताजा हो गई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब छत्तीसगढ़ की हालत बहुत खराब थी। छत्तीसगढ़ के पहले ही चुनाव में भाजपा की सरकार बनी और 15 साल में भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ का विकास किया।

पिछले साढे 4 साल से कांग्रेस की सरकार है और छत्तीसगढ़ फिर से दुर्दशा का शिकार हो गया है। भ्रष्टाचार की जकड़ में है। केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ का विकास कर रही है और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है

भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने देश के लोगों को कोरोना के 220 लाख डोज मुफ्त लगाएं। पिछले 5 साल में 18 लाख करोड़ रुपए विकास पर खर्च किए गए। पूरे देश में 54 हजार किलोमीटर की सड़कें बनाई।

छत्तीसगढ़ में भी नेशनल हाईवे बनकर तैयार हुआ है। देश में 23 वंदे भारत ट्रेन चलाई। बिलासपुर से नागपुर वंदे भारत ट्रेन दी। 9 साल पहले 1 दिन में केवल 5 किलोमीटर नेशनल हाईवे सड़क बनती थी। रेल पटरियां 9 साल पहले 12 किलोमीटर बिछाई जाती थी। आज 29 किलोमीटर बिछाई जा रही है। मोदी जी ने 9 साल में देश का कायाकल्प कर दिया है।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जनता को मुफ्त चावल दिया। भारत की गरीबी 22 फीसदी से घटकर 10 फीसदी से भी कम रह गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 करोड मकान बनाए।

1993 में 1 पंचायत में साल में इंदिरा आवास योजना में एक मकान बनता था। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में मंदी आई तो आर्थिक समस्या खड़ी हुई उसके बावजूद भी सिर्फ भारत है जिसकी जीडीपी बढ़ी। सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भारत की है। दुनिया के संपन्न और बड़े देशों के मुकाबले भारत में महंगाई की दर काफी कम है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!