ChhattisgarhRaipur

CM बघेल से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने की मुलाकात

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  महेश चंद्रवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को  चन्द्रवंशी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में अपने विगत 2 वर्ष के कार्यकाल का वेतन समाज के जरुरतमंद लोगों के सेवार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए दो लाख चालीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

Related Articles

मुख्यमंत्री  बघेल को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य  चन्द्रवंशी ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने कोरोना काल के दौरान राज्य सरकार द्वारा लोगों की मदद हेतु किये जा रहे प्रयासों में आर्थिक सहयोग देते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में प्राप्त वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किया था। मुख्यमंत्री  बघेल ने सदस्य  चंद्रवंशी के इस संवेदनशील कदम की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!