ChhattisgarhRaipur

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव दिल्ली में केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिले, इस विषय पर हुई चर्चा

रायपुर। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अंबिकापुर और बिलासपुर के एअरपोर्ट के सम्बन्ध में विषेश चर्चा की। सरगुजा के दरिमा में स्थित मां महामाया एअरपोर्ट के लिए इससे पूर्व डीजीसीए (DGCA) द्वारा 67 बिंदुओं के मापदंड पूरा करने का निर्देश दिया गया था और इस पर कार्रवाई लगभग पूर्ण है जिसके पश्चात निरीक्षण होना है।

Related Articles

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय में यह रिपोर्ट प्रस्तुत होने एवं उसके निराकरण पश्चात हवाई अड्डे के लाइसेंस के निरीक्षण और कमर्शियल फ्लाइट सेवा की कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी। इसके साथ ही अम्बिकापुर को रायपुर, बनारस, राँची और दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का भी आग्रह किया। बिलासपुर एअरपोर्ट के सम्बन्ध में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सेना को दी गई ज़मीन को वापस लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार में इस्तेमाल करने की चर्चा की गई थी। माननीय मंत्री जी से बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। मुझे भरोसा है कि राज्य और केंद्र के समन्वय से प्रदेश के इन दोनो एअरपोर्ट के कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!